✌️
जेईई मेन परीक्षा में बी.आर. ज्ञानदीप विद्यालय का परचम, 24 से अधिक विद्यार्थियों ने पाई सफलता
सुरजनवास स्थित बीआर ज्ञानदीप विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए देश की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।
विद्यालय के 24 से अधिक विद्यार्थियों ने इस कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परिश्रम, लगन और अनुशासन का यह उज्ज्वल परिणाम विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा का सजीव प्रमाण है।
इस अवसर पर छात्र रोहित ने 96 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि परिश्रम और प्रतिभा के अद्भुत ... View More
जेईई मेन परीक्षा में बी.आर. ज्ञानदीप विद्यालय का परचम, 24 से अधिक विद्यार्थियों ने पाई सफलता
सुरजनवास स्थित बीआर ज्ञानदीप विद्यालय ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का लोहा मनवाते हुए देश की प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षा जेईई मेन में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। यह परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित की जाती है।
विद्यालय के 24 से अधिक विद्यार्थियों ने इस कठिन प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता, बल्कि विद्यालय एवं पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। परिश्रम, लगन और अनुशासन का यह उज्ज्वल परिणाम विद्यालय की सुदृढ़ शैक्षणिक परंपरा का सजीव प्रमाण है।
इस अवसर पर छात्र रोहित ने 96 परसेंटाइल अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह उपलब्धि परिश्रम और प्रतिभा के अद्भुत संगम का उदाहरण है। वहीं छात्रा खुशी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर 96 परसेंटाइल अंक अर्जित किए और विद्यालय की उपलब्धियों में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा।
इसके अतिरिक्त उत्सव, जितेश, प्रियंशी, लविश, तनिष, सिमरन, जतिन, दिव्या, मिलन, यश, दिव्यांशु, जतिन/प्रवीण, तमन्ना सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी परीक्षा उत्तीर्ण कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चाँद लगाए।
विद्यालय के प्राचार्य श्री रामवीर यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की अथक साधना, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के अटूट विश्वास का प्रतिफल है। हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा उत्तीर्ण कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को श्रेष्ठ नागरिक बनाना है।”
विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी बी.आर. ज्ञानदीप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में इसी प्रकार सफलता के शिखर पर आसीन होते रहेंगे। View Less