"बी. आर. ज्ञानदीप विद्यालय के दक्ष कुमार का महिला सुरक्षा यंत्र राज्य स्तरीय INSPIRE–MANAK प्रतियोगिता के लिए चयनित"
बी आर ज्ञानदीप विद्यालय सुरजनवास के छात्र दक्ष कुमार, पुत्र श्री संदीप, ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव यंत्र तैयार किया है, जिसके दम पर उनका चयन भारत सरकार के INSPIRE–MANAK अवार्ड के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन–इंडिया द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक समस्याओं के समाधान के प्रति नवाचार को बढ़ावा देना है।
दक्ष द्वारा तैयार किया गया महिला सुरक्षा यंत्र आकार में छोटा, आसानी से ले जाने योग्य और आपात स्थिति में तुरंत कार्य करने वाला है। इस उपकरण का उद्देश्य महिलाओं को संभावित खतरों से सतर्क करना और त्वरित सहायता का प्रावधान करना है। विद्यालय स्तर पर चयन के बाद दक्ष का यह ... View More
बी आर ज्ञानदीप विद्यालय सुरजनवास के छात्र दक्ष कुमार, पुत्र श्री संदीप, ने महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव यंत्र तैयार किया है, जिसके दम पर उनका चयन भारत सरकार के INSPIRE–MANAK अवार्ड के तहत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह योजना विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और नेशनल इनोवेशन फाउंडेशन–इंडिया द्वारा संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य स्कूली छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और सामाजिक समस्याओं के समाधान के प्रति नवाचार को बढ़ावा देना है।
दक्ष द्वारा तैयार किया गया महिला सुरक्षा यंत्र आकार में छोटा, आसानी से ले जाने योग्य और आपात स्थिति में तुरंत कार्य करने वाला है। इस उपकरण का उद्देश्य महिलाओं को संभावित खतरों से सतर्क करना और त्वरित सहायता का प्रावधान करना है। विद्यालय स्तर पर चयन के बाद दक्ष का यह मॉडल जिला स्तर पर प्रस्तुत किया गया, जहां इसकी नवीनता, सामाजिक उपयोगिता और तकनीकी क्षमता को देखते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विद्यालय के चेयरमैन श्री रूपराम यादव और प्रधानाचार्य श्री रामवीर यादव ने दक्ष की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय के छात्र ने अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच से जो मिसाल पेश की है, वह पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक है। राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद अब दक्ष राष्ट्रीय स्तर की ओर कदम बढ़ाएंगे, जहां उन्हें अपने मॉडल को और बेहतर बनाने और बड़े मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय, बल्कि जिले और प्रदेश के लिए भी गौरव की बात है। View Less